Humein Asha Hai (हमें आशा है)
देवनागरी
हमें आशा है, प्यार की तलाश है
हमें आशा है, जीने की आस है
हमें आशा है, प्यार की तलाश है
हमें आशा है, जीने की आस है
कैसा नशा है जो छाने लगा है
आग ये कैसी जो हमको जलाए
क्यूँ हम नशे से डरने लगे हैं
होने लगे हैं क्यूँ खुद पे यक़ीन
हमें आशा है, प्यार की तलाश है
हमें आशा है, जीने की आस है
राहें बहुत हैं, मंज़िल एक है
मासूम बच्चे हम, दिल के नेक हैं
जाना कहाँ है, क्या हमें ख़बर है
ज़िंदगी तो एक सूनी डगर है
ना तू बे-सहारा है, ना ही कोई शख्स आम
तुझी में बसा है अल्लाह, तुझी में है राम
इंसा है इंसानियत की ख़ूबियाँ तुझ में तमाम
ऐ बंदे, इस जहाँ में कुछ ख़ास है तेरा नाम
चैलेंज हम और तुम, लिए हाथों में हाथ
जाएंगे हम फिर वहाँ, हर कदम साथ साथ
मुस्कुराते रहे, हर पल हर कदम
एक स्वर्ग यहाँ, बनाएंगे हम
हमें आशा है और विश्वास है
हमें आशा है और एहसास है
हमें आशा है और विश्वास है
हमें आशा है और एहसास है
राहें भी रोशन हो रंगीं सामा हो
ख़ुशियों के आलम में डूबा जहाँ हो
सर पे सभी का तेरा आसरा हो
सपने सभी के पूरे यहाँ हो
हमें आशा है
English Translation
We have hope, a quest for love
We have hope, a longing to live
We have hope, a quest for love
We have hope, a longing to live
What intoxication is this that spreads through us?
What fire is this that burns within us?
Why do we begin to fear this ecstasy?
Why do we start believing in ourselves?
We have hope, a quest for love
We have hope, a longing to live
Many paths exist, but one destination
We're innocent children, pure at heart
Do we know where we're going?
Life is just an empty path
You're neither helpless nor ordinary
Allah resides in you, in you is Ram
All virtues of humanity live within you
O human, your journey in this world is special
Together we take this challenge, hand in hand
We'll reach there together, every step together
Keep smiling through every moment
We'll create heaven right here
We have hope and faith
We have hope and feeling
We have hope and faith
We have hope and feeling
May paths be bright and skies colorful
May the world be immersed in happiness
May your shelter be over everyone
May all dreams be fulfilled here
We have hope
